शादी के दूसरे ही दिन दुल्‍हन बनीं मां, फिर हुआ बवाल

bride
इस लाइन को पढ़कर आप भी सकते में आ गए होंगे । यह खबर एकदम सही है और मामला भोपाल का है। जहां फेरों के बाद दुल्हन ससुराल भी नहीं पहुंची थी कि बीच रास्ते में उसने एक शिशु को जन्म दे दिया।

घटना भोपाल के कचनार थाने के अंतर्गत आने वाले महूआलमपुर चकपुरा गाँव की है यहाँ गाँव के एक परिवार में 28अप्रैल पास के ही गाँव से बरात आई थी बरात के आगमन पर तमाम रीती रिवाजों से विवाह कार्य संपन्न हुआ और दुल्हन विदा हो गयी।

बारात अभी महूआलमपुर से कुछ दूर पहुंची ही थी कि दुल्हन के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ कोई कुछ समझ पता इससे पहले ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया आपको बताते चलें कि ये प्रसव बारात से भरी ट्राली में ही हुआ। ट्राली में हुए इस प्रसव से मौके पर एक बड़ी ही आजीब स्थिति उत्पन्न हो गयी।

ट्राली पर उपस्थित महिलाओं ने जब दुल्हन से इस बच्ची के पिता के बारे में पूछा तो दुल्हन ने जानकारी देते हुए बताया कि ये बच्ची उसकी बहन के देवर की है, जिससे वो प्रेम करती थी और कई बार उनके शारीरिक सम्बन्ध बन चुके थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जो फिलहाल मामले कि जांच में जुट गयी है।

गौरतलब है कि इस पूरी घटना में दूल्हा पक्ष के लोगों द्वारा असीम संवेदनहीनता का परिचय दिया गया। जहां दुल्हे और उसके परिजनों ने दुल्हन की मदद करने के बजाय उसके सारे जेवर और चढ़ावे का सारा सामान अपने कब्जे में ले लिया और दुल्हन को बच्ची संग सुनसान रस्ते में छोड़ दिया। यही नहीं दूल्हा पक्ष की और से थाने में दी गयी तहरीर में कहा कहा गया है की ससुराल पक्ष ने जान बूझ के सारी हकीकत को छुपाया और उनको धोखे में रखा। बहरहाल इलाके की पुलिस बड़ी ही अजीब स्थिति में फँस चुकी है उनके पास अब तक इस प्रकार का पहला मामला सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+