बा-अदब होशियार... ब्रिटिश राजकुमार पधार रहे हैं

बताया जा रहा है कि उनका चेन्नई में जाकर अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी भी देखने का भी कार्यक्रम है। वहीं एंड्रयू बंगलूरू में एचएएल और इंफोसिस के दफ्तरों में भी जाएंगे और वहां जाकर व्यापारिक हित तलाशेंगे। कर्नाटक में ड्यूक ऑफ योर्क राज्यपाल से भी मिलेंगे। गौरतलब है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के हीरक जयंती वर्ष में उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए यहां राजकुमार आ रहे हैं इससे भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को नया अध्याय के रूप में देखा जा सकता है।
ब्रिटिश उच्चायोग ने अपने एक बयान में कहा है कि इस यात्रा में विविध विषय शामिल होंगे जिनमें समग्र विकास और रक्षा सहयोग से लेकर बढ़ते व्यापारिक संबंध तक शामिल हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि दोनों के बीच सहयोग यह भी दर्शाता है कि महारानी के 60 साल के शासन के दौरान कैसे ब्रिटिश और भारत के बीच में नयापन आया है।












Click it and Unblock the Notifications