काशी नरेश के नाम से मिलेगा गोल्ड मेडल

गोल्ड मेडल बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में प्रदान किया जायेगा। सबसे ज्यादा अंक पाने वाले छात्र-छात्रा को अब तक कुलपति पदक ही दिया जाता था लेकिन अब कुलपति मेडल के साथ-साथ छात्रों को विभूति नारायण सिंह के नाम का स्वर्ण पदक भी मिला करेगा। राजा विभूति नारायण सिहं बनारस के राजा थे और उन्होंने इस धार्मिक नगरी के विकास के लिए कई कार्य किए। इतिहास कार कहते हैं कि उन्हीं की देन था कि आज बीएचयू विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक है।
दरअसल बनारस यानि काशी के राजा महाराजा बनारस का काशी हिन्दू विश्विद्यालय से विशेष लगाव था। वह 1969 में कुलपति भी नियुक्त हुये थे। इसको ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके नाम पर मेडल देने की पहल की है।
अधिकारियों का कहना है कि आगामी दीक्षान्त समारोह में यह मेडल प्रदान किया जाएगा। यह पदक किन छात्रों को दिया जाये फिलहाल अभी विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी तैयारी में हैं। विश्वविद्यालय के सूत्रों की मानें तो इस बार दीक्षान्त समारोह काफी भव्य होगा। समारोह में इस विशेष मेडल को प्रदान करने के लिए मु य अतिथि भी खास होगा। मुख्य अतिथि के नाम पर खुलासा अभी नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications