नक्‍सलियों के बीच स्‍वस्‍थ है कलेक्‍टर मेनन

Alex Paul Menon
रायपुर। छत्तीसगढ के सुकमा जिले के अपहृत कलेक्टर एलेक्‍स पॉल मेनन की रिहाई के लिए माओवादियों से मिलने गए उनके मध्यस्थों ने बताया कि कलेक्टर स्वस्थ हैं तथा नक्सलियों के कब्जे में ही हैं। कलेक्टर मेनन की रिहाई के संबंध में बातचीत का ब्योरा माओवादी नेताओं को देने जंगल पहुंचे माओवादियों के मध्यस्थ बीडी शर्मा और प्रोफ्रेसर हरगोपाल आज सुबह वापस चिंतलनार पहुंच गए है। मध्यस्थों ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी नक्सली नेताओं से बातचीत हो गई है। नक्सलियों के कब्जे में कलेक्टर मेनन स्वस्थ हैं।

मध्यस्थों ने कहा है कि उनकी अभी राज्य सरकार के मध्यस्थों के साथ बातचीत होगी और इस दौरान माओवादियों से हुई बातचीत का ब्योरा रखा जाएगा। हालांकि उन्होंने माओवादियों से हुई बातचीत के बारे में मीडिया को जानकारी नही दी। कलेक्टर मेनन से मुलाकात के संंबंध में मध्यस्थों ने बताया कि मेनन से उनकी सीधी बातचीत नहीं हुई है, लेकिन वह स्वस्थ हैं। कलेक्टर एलेक्स पाल मेनन की रिहाई के लिए हो रही बातचीत के दौरान माओवादियों के मध्यस्थ बीडी शर्मा और प्रोफेसर हरगोपाल शनिवार को ताडमेटला गए हुए थे तथा आज सुबह वे चिंतलनार वापस पहुंचे है।

संजीव नरेश राज्य शासन के अधिकारियों ने बताया कि चिंतलनार क्षेत्र का मौसम खराब होने की वजह से दोनों मध्यस्थों के रायपुर पहुंचने में देरी हो सकती है। छत्तीसगढ के सुकमा जिले के कलेक्टर एलेक्स पाल मेनन का 21 अप्रैल की शाम माओवादियों ने अपहरण कर लिया था तथा उनके दो सुरक्षा कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

माओवादियों ने कलेक्टर मेनन की रिहाई के बदले अपने 17 साथियों को छोड़ने समेत पांच मांगें रखी हैं। इस मसले को हल करने के लिए राज्य सरकार की ओर से निर्मला बुच और सुयोग्य कुमार मिश्रा तथा माओवादियों की ओर से बीडी शर्मा और प्रोफेसर हरगोपाल मध्यस्थ हैं। अभी तक की बातचीत में कोई नतीजा नही निकल सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+