वापस होगा प्रेगनेंट टीचरों को अनफिट करार देने का नियम

प्रदेश में होने वाली शिक्षकों की भर्ती में गर्भवती महिलाओं को लेकर लिए गए निर्णय पर एक बार फिर से विचार किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं के मैटरनिटी लीव पर चले जाने से विद्यार्थियों की शिक्षा में खलल न पड़े केवल इस विषय पर विचार विमर्श किया जा रहा था।
भर्ती प्रक्रिया में गर्भवती महिलाओं को सामान्य महिलाओं की तरह शामिल करने के अहम फैसले पर राज्य सरकार पूर्ण विचार विमर्श करके ही अंतिम निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा शिक्षण सत्र के दौरान स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को कंप्यूटर उपलब्ध कराए जा चुके है।
उन्होंने बताया कि बच्चों को थ्योरी के साथ-साथ प्रायोगिक ज्ञान देने के लिए विभिन्न स्थलों के टूर भी कराए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग हरियाणा ने विशेष नीति भी तैयार की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने झज्जर में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। उस घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए जल्द ही झज्जर में इंजीनियरिंग कॉलेज आरंभ होगा।
उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्रणाली के सुधार के लिए हरियाणा सरकार ने कई कदम उठाए है जिनका उद्देश्य शिक्षा प्रणाली के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाना है। शिक्षा में सुधार के लिए नई-नई योजनाओं के तौर पर कई प्रयोग भी किए जा रहे है। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने अपने निवास स्थान पर लोगों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश भी दिए।












Click it and Unblock the Notifications