लड़कियों के क्लास में बुर्का पहनने पर लगी पाबंदी

स्वायत्त संस्थान सेंट अलॉयसियस कॉलेज प्रबंधन ने इस सत्र से प्रतिबंध को लागू करने का निर्णय लिया है। कॉलेज प्राचार्य फॉदर वॉल्टर एंड्रेड ने बताया है कि क्यास में और परीक्षा के दौरान लड़कियां बुर्का नहीं पहन पाएंगी। इस निर्णय से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ-साथ उनके परिवार में भी अचरज की स्थिति बनी हुई है।
कालेज प्रशासन का कहना है कि यह कदम से परीक्षाओं में होने वाली नकल की संभावना रोकने और क्यास में अनुशासन के लिए यह कदम उठाया गया है। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि यह नियम केवल बुर्का के लिए है स्कार्फ के लिए नहीं। बुर्का और स्कार्फ में अंतर होता है।












Click it and Unblock the Notifications