जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त 13 युवतियां गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को उसके मुखबिर ने सूचना दी कि मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित जिप्सी बार में जिस्मफरोशी का करोबार तेजी से चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस ने बार के अंदर एक बोगस ग्राहक भेजा। पुलिस को जब पूरे मामले में शक हुई और बोगस ग्राहक की तरफ से अंदर से जब सिग्नल भेजा गया तो पुलिस ने बार पर छापा मार दिया।
छापेमारी में पुलिस ने 13 लड़कियों को गिरफ्तार किया जो 8 ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। पुलिस ने मौके से एक लाख रुपये नगद बरामद किये। पुलिस ने बताया कि बार का मैनेजर छापेमारी के दौरान भाग निकला। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी डांस बार में जिस्मफरोशी का धंधा होता हो। पुलिस ने इससे पहले में मुंबई के कई बारों में छापेमारी के दौरान देह व्यापार में लिप्त लड़कियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मालूम हो कि मौजूदा समय में मुंबई के बारों में तहखाने बनाये गये हैं जहां जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications