सांसद बन सकते हैं सचिन तेंदुलकर और रेखा

दिल्‍ली। क्रिकेट के भगवान और मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर के उपलब्धियों की फेहरिस्‍त वैसे तो काफी लंबी है मगर अब उन फे‍हरिस्‍त में एक और उपलब्‍धि जुड़ने का इंतजार कर रही है। जी हां सचिन तेंदुलकर जल्‍द ही सांसद के रूप में राज्‍य सभा में नजर आ सकते हैं। कांग्रेस ने उनके नाम का प्रस्‍ताव राज्‍य सभा के मनोनित सदस्‍य के तौर पर आगे बढ़ाया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा रेखा का भी नाम इस लिस्‍ट में है। यानि कि सचिन के साथ ही साथ रेखा भी सांसद के रूप में राज्‍य सभा मे नजर आ सकती हैं। फिलहाल सचिन ने इस संबंध में कोई निर्णय लिया है।

Sachin Tendulkar and Rekha

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सचिन तेंदुलकर अपनी पत्‍नी अंजली के साथ आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके निवास दस जनपथ पर मुलाकात की। मुलाकात पर सोनिया ने सचिन को सौंवे शतक के साथ-साथ उनके जन्मदिन की भी बधाई दी। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही सचिन का बीता है। इस मुलाकात में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। वहीं रेखा के नाम की भी सिफारिश की गई है।

सूत्रों की मानें तो राज्‍य सभा में चार सीटें रिक्‍त हैं। इन चारों सीटों में दो सीटों के लिये प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से सचिन तेंदुलकर और रेखा का नाम लिखकर राष्‍ट्रपति को भेजा गया है। इस संबंध में सचिन और रेखा का निर्णय तथा राष्‍ट्रपति के मुहर की जरुरत है। फिलहाल सचिन ने खुद इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। आपको बताते चलें कि सचिन आईपीएल का मैच खेलने दिल्ली आए हुए हैं। शुक्रवार को दिल्ली डेयर डेविल्स से मुंबई इंडियंस के बीच फिरोजशाह कोटला के मैदान पर मुकाबला होना है।

उल्‍लेखनीय है कि राज्यसभा के कुछ सदस्य सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। यह प्रावधान इसलिए किया गया था कि उच्च सदन में कुछ ऐसे लोग पहुंचें जिनका किसी खास क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हो और उनकी इस योग्यता और अनुभवों का लाभ संसद को मिल सके। कांग्रेस ने अपनी ओर से सचिन का नाम आगे बढ़ाया है जिसके बाद प्रधानमंत्री ने गृहमंत्री को इस बारे में चिट्ठी लिखी है। सचिन ने अपने करीबी दोस्तों से इस बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें इसका ऑफर मिला है लेकिन उन्होंने ये भी कहा है कि वे इस मुद्दे पर अभी कोई निर्णय नहीं ले पाए हैं।

सचिन को सांसद मनोनित करने का सभी पार्टियों ने किया स्‍वागत

राजनीतिक दलों ने सचिन के राज्यसभा सांसद बनाए जाने का स्वागत किया है। बीजेपी और दूसरे दलों ने इसका स्वागत किया है। बीजेपी नेता बलबीर पुंज ने कहा, "सचिन को अगर राज्यसभा के लिए मनोनित किया जाता है तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए।" वहीं भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और अभिनेता शत्रुद्यन सिन्‍हा ने भी इस सिफपारिश का स्‍वागत किया है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी इसका स्वागत करते हुए कहा, "सचिन को किसी भी तरह का सम्मान देना खुद को सम्मानित करना है। सचिन इसके योग्य हैं और उन्हें राज्यसभा सदस्य ही क्यों अगर उन्हें भारत रत्न भी दिया जाता है तो मैं उनका स्वागत करूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+