पोलियो से पूरी तरह मुक्‍त नहीं हुआ भारत, मिले दो संदिग्‍ध केस

Pulse Polio
फतेहाबाद। हाल ही में भारत सरकार ने दावा किया था कि देश ने पोलियो के खिलफ जंग जीत ली है। साथ ही भारत को पोलियो मुक्‍त देश घोषित कर दिया गया था। लेकिन सच पूछिए तो अभी भारत पूरी तरह इससे मुक्‍त नहीं हुआ है। मंगलवार को हरियाणा के फतेहाबाद में पोलियो के दो नये मामले उजागर हुए।

जिले के खंड भूना में पोलियो आशंकित दो बच्चे मिलने से स्वास्थ्य विभाग मे हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला अस्पताल में पीडि़त बच्चे के शौच के सैंपल लेने के लिए आ गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूना निवासी सुशील का साढ़े 3 साल के बेटे संजीव को पांव में दर्द हो रहा था और पांव भी थोड़ा कमजोर हो गया।

संजीव के अभिभावकों ने जब भूना में इसका ईलाज करवाने की कोशिश की तो चिकित्सक को पोलियो का अंदेशा हुआ तो उसने संजीव को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में दिखाने की सलाह दी ताकि संजीव के सैंपल लेकर विभाग अपना शक दूर करे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले भी भूना से ही एक बच्चे के माता-पिता अपने बच्चे को पोलियो के लक्षण दिखने पर दिखाने के लिए सामान्य अस्पताल लाए थे। परंतु टेस्ट करवाने से पूर्व ही वो पीजीआई में ईलाज की बात कहकर अपने बच्चे को लेकर अस्पताल से चले गए। अस्पताल के रिकार्ड के मुताबिक उस बच्चे की पहचान कुलदीप पुत्र लेखराज निवासी भूना के रूप में हुई है।

कुलदीप की उम्र 13 साल बताई गई है। और मंगलवार सुबह भूना से ही एक और बच्चे संजीव का केस सामने आ गया है। बहरहाल सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों ने संजीव के शौच का पहला सैंपल लेकर रख लिया है। अब बुधवार को संजीव के शौच का दूसरा सैंपल लिया जाएगा,इसके बाद दोनो सैंपलों को टैस्ट के लिए कसौली भेजा जाएगा।

इन टेस्ट की रिपोर्ट आने में एक माह का समय लगने की बात कही जा रही है। ऐसे में अगर कहीं संजीव के टैस्ट की रिपोर्ट पाजीटिव आती है तो प्रदेश और केन्द्र सरकार के पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए यह एक बड़ा झटका होगा। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले साल ही भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया था। ऐसे में अगर संजीव और कुलदीप की रिपोर्ट में कुछ भी उन्नीस-बीस होता है तो भारत से पोलियो मुक्त देश का तमगा छिनने के भी आसार हैं।

इस बारे बात करने पर फतेहाबाद के सिविल सर्जन डा. सूरजभान कंबोज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने भूना में विशेष पोलियो रोधक अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। पीडि़त बच्चे के सैंपल ले लिए गए हैं, सैंपल की रिपोर्ट आने तक बच्चों को दवा आदि दी जाती रहेगी। इस बारे उच्चाधिकारियों को सूचति कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+