वीवीआईपी हेलीकॉप्‍टर सौदे में हुई 350 करोड़ की दलाली!

Helicopters
दिल्‍ली। इंडियन आर्मी का रक्षा खरीद सौदे एक के बाद एक नये विवादों में घिराता नजर आ रहा है। टाट्रा ट्रक सौदे का मामला अभी खत्‍म ही नहीं पड़ा था कि एक सेना की जरुरतों की खरीद में एक और दलाली की खबर सामने आ गई है। सीधे शब्‍दों में कहें तो ट्रक के बाद अब हेलीकॉप्‍टर की खरीद में करोड़ों की दलाली की गई है। फिलहाल इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिये गये हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भारत ने जल्‍द ही 12 वीवीआईपी चौपर (हेलीकॉप्‍टर) खरीदने की बात पर मुह‍र लगाई है। इस खरीद पर मुहर लगने के बाद अब यह आरोप लग रहे हैं कि इस खरीद में भी मोटी रकम दलाली के तौर पर दी गई है। गौरतलब है कि भारत ने इटली की एक कंपनी ऑगस्‍टा वेस्‍टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्‍टर खरीदे हैं। इन हेलीकॉप्‍टरों के लिये सौदे का कुल 10 प्रतिशत यानि कि 350 करोड़ रुपये दलाली के तौर पर दिया गया है।

इस बात का खुलासा इटली के कई अखबारों ने किया है। अखबारों की मानें तो दलाली का आरोप कंपनी के एक कन्सलटेंट गाइडो रोल्फ हच्के नाम के शख्स पर हैं, जिसके जरिए ये पूरी डील तय हुई। पूरे मामले से पर्दा कंपनी के ही ए‍क पूर्व कर्मचारी ने किया है। इस खुलासे के बाद इटली में तो जांच शुरु हो गई है और कई जगहों पर छापेमारी भी की गई है। उल्‍लेखनीय है कि इन हेलीकॉप्‍टरों का इस्‍तमाल प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति और अन्‍य वीवीआईपी करेंगे। वहीं इस संबंध में रक्षा मंत्री एके एंटनी का कहना है कि वह इस पूरे मामले में गंभीर जांच करावायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+