चार मंत्रियों के इस्तीफे की खबरों से खूब गरमाई राजनीति

हालांकी रमेश और खुर्शीद ने कल शाम सोनिया के आवास पर उनसे मुलाकात की और इस मुलाकात में हुई बातचीत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों का कहना है कि कानून और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री खुर्शीद ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ही सोनिया को पत्र लिख कर पार्टी की हार के बाद की स्थिति के बारे में बताया था। ऐसा कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खुर्शीद ने इन चुनाव में मिली हार के बाद मंत्री पद छोड़ पार्टी के लिए काम करने का प्रस्ताव रखा है।
इन खबरों का खंडन करते हुए वयालार रवि ने कहा, मैंने कोई पत्र नहीं लिखा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें आंध्र प्रदेश के मामलों को देखने को कहा गया है, क्योंकि आजाद वहां नहीं जा पा रहे हैं। ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि सोनिया ने इस मुद्दे पर प्रणव मुखर्जी, एके एंटनी, पी चिदंबरम और अहमद पटेल से बातचीत की है। इस दौरान पवन कुमार बंसल और वी नारायणसामी भी मौजूद थे। पार्टी के सूत्रों का मानना है कि सरकार और पार्टी में कोई भी बदलाव संसद के वर्तमान सत्र के बाद हो सकता है। इस वक्त तक उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा के चुनावों में मिली हार पर एंटनी समिति की रिपोर्ट भी आ जाने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications