संदेह ने ली अजन्मे बच्चे और महिला की जान

आरोप है कि रविवार देर शाम को उसके पति ने सास-ससुर के साथ मिलकर उससे मारपीट की और कहा कि उसके पेट में लड़की है, इसलिए उसका गर्भपात करवाना है। जब वह नहीं मानी तो उसके थप्पड़ मारे। उसके बाद उसके ससुरालियों ने उसे कुछ खिला दिया जिससे घर में ही उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद पूरे मामले की खबर उसने अपने मायके गिदड़बाहा में दी तो सोमवार को उसके मायके से मां कर्मजीत कौर, भाई गुरप्रीत सिंह व रिश्तेदार लालबाई के रहने वाले तरसेम सिंह ने उसे ससुराल से पंचायत कर सामान्य अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है। सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. एमके भादू ने बताया कि महिला का उपचार किया जा रहा है। महिला अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर गर्भपात करवाने का आरोप लगा रही है। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है। फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है।
चरित्र संदेह पर पत्नी कह हत्या
वहीं गांव देसूमलकाना में चरित्र पर संदेह के चलते हुई घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। गांववासी 34 वर्षीय लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खा अपनी पत्नी चरणजीत के चरित्र पर शक करता था और इसी के चलते सोमवार रात को उसके साथ झगड़ा हो गया। नशे में लक्खा ने घर में पड़ी लोहे की रॉड से चरणजीत को पीटा और उसके सिर व पैरों पर कुल्हाड़ी से वार किए। मारपीट में चरणजीत बुरी तरह घायल हो गई।
लखविंद्र के पिता व बच्चों ने महिला को छुड़ाया। चरणजीत की परिवारजनों ने मरहम पट्टी भी की लेकिन उसने तड़के 4 बजे दम तोड़ दिया। कालांवाली थाना प्रभारी हंसराज पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। डीएसपी सतवीर श्योराण व पूर्णचंद पंवार के साथ सीन ऑफ क्राइम के डॉ. अजमेर सिंह पहुंचे।
हत्यारोपी लखवीर सिंह उर्फ लक्खा मजदूरी करता है और उसके पिता गुरदेव सिंह भी साथ रहते हैं। उसके एक लड़की सहित 4 बच्चे हैं जिनमें सबसे छोटा बेटा मात्र 3 वर्ष का है। मृतका के पिता पंजाब के जिला बठिंडा के रामामंडी के नजदीकी गांव गाट वाली निवासी बहादुर सिंह ने बताया कि लखवीर अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। थाना प्रभारी हंसराज बिश्नोई ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी अभी फरार है। आरोपी ने कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड से पीटकर पत्नी की हत्या की है।












Click it and Unblock the Notifications