आग लगने से दो बालिकाओं समेत तीन की मौत

पुलिस के अनुसार दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुरकलां गांव में एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। मकान में आग किस प्रकार लगी यह किसी को पता ही नहीं चला। गांव वालों का कहना था कि अचानक औरतों की चीखने की आवाजें आने लगीं जब तक लोग दौड़कर वहां पहुंचते और घर के भीतर फंसे लोगों की मदद कर पाते लेकिन तब तक आग बहुत भड़क चुकी थी।
इस अग्निकाण्ड में साठ वर्षीय शिवराती देवी की मौत हो गयी। ग्रामीणों का कहना था कि मकान शिवराती देवी का ही थी। हादसें में पड़ोस में रहने वाली दो सगी बहनें छह साल की प्रियंका और चार वर्ष की नन्दिनी की झुलसकर मृत्यु हो गयी। दोनों बहने किसी कार्य से शिवराती के घर आयीं हुई थीं और जिस वक्त आग लगी वह घर के भीतर ही थीं।
अग्निकाण्ड की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसें की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी इसके बाद भी पुलिस आग के कारणों का पता नहीं लगा सकी। इस बीच जखनियॉ के उपजिलाधिकारी भैरोदीन गुप्ता ने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने का एलान कर दिया उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आश्रितों को डेढ़ लाख रुपये दिये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications