यूपी: बेटी के प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला

गाजीपुर के कोतवाली क्षेत्र के मिरनापुर बीकापुर निवासी सुरेन्द्र बिन्द का पड़ोस में रहने वाले राजेन्द्र की बेटी से प्रेम प्रंसग चल रहा था। इस बात की जानकारी होने पर घर वालों ने विरोध किया लेकिन सुरेन्द्र ने घर वालों की बात नही सुनी। आज सुबह करीब साढे चार बजे राजेन्द्र भाई पल्ले बिन्द, सुरेश बिन्द सहित आधा दर्जन लोगों के साथ सुरेन्द्र के घर पहुंचा और सो रहे सुरेन्द्र को अगवा कर लिया।
भाईयों ने सुरेन्द्र की लाठी-डन्डें से पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव उसके घर की चौखट पर फेंक कर फरार हो गये। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सुरेन्द्र बहुत पढा लिखा नही था। उसका पडोस में रहने वाली बीएससी की छात्रा से प्रेम प्रंसग हो गया था। छात्रा के परिवार वाले विरोध करते थे।
उधर फर्रूखाबाद के कोतवाली इलाके में खादी आश्रम के पास रहने वाले एक युवक का पडोस में रहने वाली लडकी से प्रेम प्रंसग था। युवक को पता चला कि उक्त लडकी के किसी अन्य युवक ने अवैध स बंध है। जिसको लेकर युवक का लडकी से विवाद हो गया। दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि युवक ने युवती को गोली मार दी फिर अपने घर जाकर खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली।
खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया और युवक के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक एच.चौधरी के मुताबिक युवती के दूसरे युवक से संबंधों का पता चलने पर प्रेमी ने उसे गोली मारी फिर खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications