बहू ने करवाई थी लूट

पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 2.50 लाख के जेवरात और 21 हजार रुपये कैश बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, अनामिका को उसकी हैंड राइटिंग ने जेल पहुंचाया। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार जैन ने बताया कि 16 अप्रैल को यमुना विहार सी-11 में कूरियर देने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग महिला विनोद गुप्ता को कट्टे की बट से घायल कर दिया।
इसके बाद बदमाशों ने करीब दस लाख रुपये के जेवरात और 40 हजार रुपये लूट लिए थे। वारदात के दौरान बदमाशों ने गोली भी चलाई थी।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात में किसी खास जानकार का हाथ है। इस बीच विनोद गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनका बेटे आशीष की पत्नी अनामिका से विवाद चल रहा है। वह अपने मायके में रह रही है। विनोद ने उसपर शक जताया।
इस बीच पुलिस ने बदमाशों द्वारा लाए गए पार्सल की लिखाई की जांच की तो पता चला कि अनामिका की हैंड राइटिंग कुछ उसी तरह की है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। अनामिका ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। अनामिका ने बताया कि वारदात को उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया।अनामिका ने बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसने अपने दोस्त अवनीश को लूटपाट के लिए तैयार किया। अवनीश ने इसके लिए तीन अन्य साथियों की मदद ली। घर तक पहुंचने के लिए अनामिका ने एक पार्सल आशीष के नाम तैयार किया। पुलिस ने दो आरोपी शुभम् और अवनीश को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications