नई नवेली दुल्हन छोड़ 3 बच्चों की मां संग दुल्हा फरार

प्यार में फंसे एक प्रेमी का कुछ ऐसा ही मामला आया है गाजियाबाद से जहाँ अपनी दुल्हन को बीच मझधार में छोड़ते हुए एक नया शादी-शुदा दूल्हा शादी के महज एक ही दिन बाद 3 बच्चों की मां की मुहब्बत में पड़, अपनी नयी बीवी को छोड़ उस शादीशुदा महिला के साथ फरार हो गया।
गाजियाबाद के एसपी (ग्रामीण) जगदीश शर्मा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के ही संजय नामक व्यक्ति ने 19 अप्रैल को मेरठ जिले के परीक्षित घाट में अपना ब्याह रचाया था लेकिन अगले ही दिन वह पड़ोस में ही रहने वाली एक अन्य महिला के साथ भाग गया जो खुद 3 बच्चों की मां है।
एसपी ने कहा कि इस महिला के पति की तरफ से थाने में नवविवाहित दूल्हे के खिलाफ एआईआर दर्ज कराई है वहीं दूसरी तरह इस युवक के नए ससुराल वालों ने भी युवक को आड़े हाथों लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जहाँ पुलिस ने अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर इस युवक की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications