अखिलेश की अवहेलना, कार्यक्रम में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा के मनोनीत जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयालु जब पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने अति उत्साह में उनके समर्थन में हवा में गोलियां चलाई। इससे इलाके में हडकंप मच गया और लोग इधर उधर भागने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने में मौजूद पुलिस वाले इस दौरान भी चुप रहे और उन्होंनें गोलियां चलाने वालों को नहीं रोका।
यह मुख्यमंत्री की हिदायत का खुला उल्लघंन है। उन्होंनें चुनाव जीतने के बाद दिये पार्टी को निर्देश दिए थे कि विजय जुलूस नहीं निकाले और किसी समारोह में फायरिंग नहीं करें। श्री यादव ने हाल ही में रामेश्वर दयालु को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पीलीभीत में भी कल सपा कार्यकर्ताओं ने फायरिंग की थी।












Click it and Unblock the Notifications