टिक्‍कू हत्‍याकांड मामले में व्‍यापारी गौतम वोरा गिरफ्तार

murder
मुंबई। दिल्ली के व्यापारी अरूण कुमार टिक्कू की हत्या के सिलसिले में स्टाक एनेलिस्ट गौतम वोरा को गिरफ्तार किया गया है। वोरा पर आरोप है कि उन्होंने इस हत्याकांड के एक प्रमुख आरोपी विजय पलांदे की पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद मदद की। पुलिस ने आज बताया कि पलांदे को 11 अप्रैल को तड़के दक्षिणी मुंबई के चर्चगेट स्टेशन पर पकड़ा गया था।

इससे कुछ ही समय पहले वह पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था। उसे 62 वर्षीय व्यापारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वोरा ने पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद पलांदे की छिपने में मदद की थी। पलांदे को 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन शाम को पलांदे अंधेरी में पुलिस के वाहन से कूद गया और वहां से बचकर वोरा के पास पहुंचा।

पलांदे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़कर थाईलैंड रवाना होने जा रहा था। थाईलैंड में आगमन के बाद वीजा की सुविधा उपलब्ध है। टिक्कू की हत्या के सिलसिले में पलांदे, धनंजय शिंदे और मनोज गजकोश को पिछले हफ्ते यहां से गिरफ्तार किया गया था। सभी गैंगेस्टर संतोष सेठी के पूर्व सहयोगी हैं। सात अप्रैल को टिक्कू की लाश उसके लोखंडवाला कांप्लेक्स स्थित तीन बेडरूम वाले अपार्टमेंट के स्नानगृह से मिली थी।

उसके शव पर चाकू से प्रहार के छह से आठ निशान थे और उसका गला कंप्यूटर के तार से बांधा गया था। पलांदे की मृतक के अभिनेता पुत्र अनुज टिक्कू से पहली मुलाकात नवोदित अभिनेत्री सिमरन सूद के जरिये हुई थी। मुलाकात में पलांदे ने अनुज को अपना परिचय सिमरन के भाई करन सूद के रूप में दिया था। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच से संकेत मिला कि तीनों ने सभ्रांत लोखंड इलाके में स्थित गगनचुंबी इमारत में मृतक के तीन फ्लेटों को अपने कब्जे में लेने के लिए साजिश रची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+