ईडी के सामने कनीमोझी होंगी पेश

इस घोटाले में गिरफ्तार कनीमोझी पिछले साल जमानत पर रिहा हुई थीं। ईडी अब उनके खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी में है। सीबीआई ने कनीमोझी और अन्य पर द्रमुक प्रमुख के परिवार द्वारा संचालित कलैगनार टीवी को एक माध्यम से दो सौ करोड़ रुपये मुहैया कराने का आरोप लगाया है।
ईडी ने चैनल को हस्तांतरित इस रकम के मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। इस चैनल में कनीमोझी और कलैगनार टीवी के प्रबंध निदेशक शरद कुमार की क्रमश: 20-20 फीसदी हिस्सेदारी है। इस घोटाले से जुड़े कुछ और लेनदेन की भी ईडी जांच कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने पहले कनीमोझी की आय, संपत्ति और व्यक्तिगत निवेश से संबंधित दस्तावेजों की जांच की थी। अब इस जांच को आगे बढ़ाने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications