बच्चे की हालात खराब होने पर महिला ने डाक्टर को मारा थप्पड़

hospital
दिल्ली ( ब्यूरो)। दिल्ली में डाक्टरों की पिटाई आम बात होती जा रही है। कुछ दिन पहले एक लड़की के इलाज में कथित गड़बड़ी पर पूरा तुर्कमान गेट लोक नायक अस्पताल पर टूट पड़ा था, अब इसी अस्पताल में एक मां को लगा कि उसके बेटे का इलाज सही नहीं हो रहा है तो उसने महिला डाक्टर को एक थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज डॉक्टरों ने कामकाज रोक दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। दंपति गुड़गांव के रहने वाले हैं और वे यहां आईपीएल मैच देखने आए थे।

पुलिस के मुताबिक बैंक में काम करने वाले जॉन पत्नी मोनी शाह और बच्चे जोशुवा के साथ डीएलएफ गुड़गांव में रहते हैं। मोनी शाह जीवन बीमा निगम में काम करती हैं। ये लोग फिरोजशाह कोटला मैदान में आईपीएल मैच देखने के लिए आए थे। मैच के दौरान ही जोशुवा को अस्थमा का अटैक आया और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दंपति बच्चे को लेकर लोकनायक अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर वंदना कटारिया मौजूद थीं। बच्चे को पैडियाट्रिक्स विभाग के आपातकालीन कक्ष में ले जाकर उपचार की तैयारी कर रही थी। इस दौरान बच्चे की हालत खराब होने लगी। जिसे देखकर मोनी गुस्से में आ गई और डॉक्टर को बुरा भला कहने लगी। जॉन भी काफी गुस्से में आ गया। डॉक्टर के जवाब देने पर मोनी ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। जानकारी पाकर पहुंचे अन्य डॉक्टरों ने दंपति को वहां रोक लिया।

जॉन ने भी फोन कर अपने रिश्तेदारों को वहां बुला लिया। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंपति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सीएमओ की शिकायत पर दंपति के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना से नाराज डॉक्टरों ने कामकाज बंद कर दिया।

पिछले तीन दिनों में दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पताल लोक नायक में दूसरी बार चिकित्सा सेवा ठप हुई है। हालांकि, डॉक्टर से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन नाराज डॉक्टर काम पर नहीं लौटे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते तब तक काम करना संभव नहीं है। आपातकालीन विभाग में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं होने से रेजिडेंट डॉक्टरों में रोष है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक सुरक्षा-व्यस्था बढ़ाई नहीं जाती तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+