आपदा प्रबंधन विभाग के ही दफ्तर में लग गई आग

आग इतनी भयंकर थी कि इसे काबू करने के लिये फायर ब्रिगेड विभाग की 20 गाडि़यों को तकरीबन डेढ़ घंटे का समय लग गया। पर शुक्र मनाइए कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई पर आग से विभाग का सारा सामान और और सरकारी कागज जलकर खाक हो गया।
फायर ब्रिगेड विभाग के सहायक डिवीजनल अधिकारी धर्मबीर सिंह यादव ने बताया कि फायर ब्रिगेड विभाग को दोपहर एक बजकर 8 मिनट पर सूचना मिली कि विकास भवन के ए ब्लाक की दूसरी मंजिल पर स्थित आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय में आग लग गई है। सूचना मिलने पर उनके विभाग की पांच गाडि़यां मौके पर पहुंची। मगर, आग इतनी भयंकर थी कि उसने पूरे द्वितीय तल को अपनी चपेट में ले लिया था।
आग अन्य ब्लाकों एवं अन्य जगहों की ओर फैल रही थी। जिसके चलते अन्य गाडि़यां भी आनन-फानन में बुलानी पड़ी। फायर ब्रिगेड विभाग की 15 बड़ी और 5 छोटी गाडि़यों ने करीब एक घंटा की कड़ी मेहनत के बाद दोपहर ढाई बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। दमकल विभाग की तत्परता से आग को बिल्डिंग के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया गया। फायर ब्रिगेड विभाग के सहायक डिवीजनल अधिकारी धर्मबीर सिंह यादव ने बताया कि आग के कारण बहुत सा सरकारी रिकार्ड जलकर राख हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications