निर्मल बाबा पर 65 हजार रुपये लेकर फरार होने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरूला मिनरल नाम से निर्मल बाबा की एक कंपनी थी। यह बात है 1996 की है। इस कंपनी ने पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में कायनाइट पत्थर के खनन का काम लिया था। बताया जा रहा है कि 1999 में कंपनी के लोग अचानक से गायब हो गये। कंपनी ने अपना पता निरूला मिनरला, अरगोड़ा, रांची लिखा था। इस पते पर जेएसएमडीसी ने कई बार पत्र भेजा पर गलत पता होने के कारण पत्र वापस आ जाता था।
यह भी बताया जा रहा है कि 1999 में ही नरूला मिनरल ने कायनाइट पत्थर की खरीदारी की थी। इसकी कीमत 65 हजार रुपये थी। पत्थर की खरीदारी के बाद से ही कंपनी फरार हो गयी। जब यह पूरा प्रकरण चल रहा था उस समय यह बिहार में था जो अब झारखंड में है। मालूम हो कि 1999 के बाद से न तो कंपनी का अता-पता है और न ही निर्मल जीत सिंह नरूला का।












Click it and Unblock the Notifications