पाकिस्‍तानी विमान दुर्घटनाग्रस्‍त, सभी 127 यात्रियों की मौत

Pakistan Plane Cash
इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के कराची के भोजा एयरलाइंस का एक पाक यात्री विमान शुक्रवार की शाम दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। विमान शाम 5 बजे कराची से उड़ा और इस्‍लामाबाद जाते वक्‍त मौसम की खराबी से विमान अचानक अपने ट्रैक से भटक गया। फिर अचानक 6:40 बजे खबर आयी कि यह विमान राजधानी के पास क्रैश हो गया है। इस विमान दुर्घटना में 127 लोगों के मारने की खबर है।

पाकिस्‍तानी रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक यात्री विमान बोइंग 737 काफी पुराना विमान था। यह विमान पिछले करीब 20 साल से उड़ान भर रहा था, जबकि विमानन विभाग से पता चला है कि विमान 30 साल पुराना था। यह विमान भोजा एयरलाइंस ने शाहीन एयरलाइंस से खरीदा था। शाहीन एयरलाइंस वो कंपनी है, जिसके विमानों को उड़ने लायक नहीं रहने पर बंद कर दिया था।

यह हादसा उस समय हुआ जब विमान इस्‍लामाबाद पहुंचने ही वाला था। सिगनल नहीं मिलने की वजह से विमान इस्‍लामाबाद से पहले ही शहर के बाहरी इलाके में आकर गिर गया। हालांकि रक्षा मंत्रालय ने अभी तक 118 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

राहत कार्य के लिए तुरंत हेलीकॉप्‍टर व वैन से राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं। राहत कार्य जारी है। मौके पर पहुंचे लोग विमान के मलबे में दबे लोगों को खोज रहे हैं, ताकि यदि कोई जिंदा बचा हो तो उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया जा सके।

मौके पर पहुंचे विशेषज्ञों का कहना है कि हो सकता है कि विमान के जमीन पर गिरने से पहले ही आग लग चुकी हो। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने पाक के जियो टीवी को बताया कि उन्‍होंने एक आग का गोला जमीन पर गिरता देखा था। इससे साफ हो गया है कि विमान में आग हवा में ही लग गई थी। यह विमान रिहाईशी इलाके में गिरा और कई इमारतों से टकराया भी। हालांकि रिहाइशी इलाकों से किसी के मरने की खबर नहीं मिली है। राहत कार्य में जुटे लोगों का कहना है कि विमान में किसी के भी बचने की उम्‍मीद काफी कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+