अलीगढ़ व गाजियाबाद में छात्रों की हत्या

अलीगढ़ जिले के जवां थाना क्षेत्र में दोपहर सदामई निवासी गिरीश चन्द्र का बेटा गौरव परीक्षा देकर वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह सूडामई के जंगल में साथा गांव के पास पहुंचा कि हमलावरों ने उसे रोक लिया और उस पर लाठी-डन्डें से प्रहार कर दिया। गौरव को लहूलुहान करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। आस पास के लोगों ने लहूलुहान पड़े गौरव को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता गिरीश की तहरीर पर पुलिस ने राजा उर्फ नितिन सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक गौरव राजकीय कन्या इन्टर कालेज में कक्षा 12 की परीक्षा देकर लौट रहा था।
दूसरी घटना गाजियाबाद में हुई जहां बदमाषों ने एक अन्य छात्र की हत्या कर दी। डाबर कालोनी निवासी अलीहसन का 20 वर्षीय पुत्र नौशाद घर के बाहर खड़ा था।
इस बीच शरीफ साथियों के साथ पहुंचा और उस पर धारदार हथियार से वार कर दिया। शरीफ साथियों को लेकर फरार हो गया। गांव वालों ने घायल नौशाद को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस न हमलावरों का न ही हत्या का कारण पता कर सकी।












Click it and Unblock the Notifications