उत्तर प्रदेश के चोर बोले हममे है दम और फिर...

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर रोड पर स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के कार्यालय से मंगलवार की सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो दंग रह गए। कर्मचारियों ने देखा कि जिस स्थान पर पैसों की तिजोरी है वह स्थान खाली पड़ा है वहां तिजारी नहीं है। तिजोरी न देखकर उनके होश उड़ गए मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गयी कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी।
अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की पता चला कि तिजोरी चोरी हो गयी। सुरक्षा गार्ड से पूछा गया तो उसने कहा कि उसे इसकी कोई जानकारी ही नहीं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के अनुसार चोरों ने दरवाजा तोड़कर घटना को अंजाम दिया।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तिजोरी का वजन करीब सौ किलो रहा होगा और उसे दरवाजे से आसानी से नहीं निकाला जा सकता था बावजूद इसके लिए चोरों ने तिजोरी गायब कर दी। अधिकारियों के अनुसार तिजारी दीवार में गड़ी हुई थी लेकिन चोर अपने मकसद में कामयाब हो गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
पुलिस बात की जांच पड़ताल कर रही है आखिर इतनी भारी तिजोरी कार्यालय से ले कैसे जायी जा सकती है। पुलिस को शक है कि इस कार्य में विभाग के लोग भी मिले हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications