ममता का फतवा, वामपंथियों के घर में शादी न करें

Mamata Banerjee
कोलकाता। कार्ल मार्क्स को किताबों से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने अब फतवा देना शुरू कर दिया है। उसका पहला फतवा आ गया है। कोई भी तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता माकपा के लोगों से बाचतीत नहीं करेगा। उनसे वैवाहिक संबंध नहीं रखेगा।

राज्य के खाद्य और आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने अपनी पार्टी के लोगों से कहा है कि वे प्रतिद्वंद्वी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं से विवाह संबंध न बनाएं और तमाम तरह के वामपंथी लोगों के साथ कम से कम संपर्क रखें। उनका सामाजिक बहिष्कार करें। उत्तरी 24 परगना जिले के हावड़ा में रात को एक सभा में मलिक ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी के लोग वामपंथियों से संपर्क रखेंगे और उनसे विवाह करेंगे, तो उन्हें पूरी तरह हरा नहीं सकेंगे।

इस बयान के बाद राज्य में तृणमूल कांग्रेस और माकपा की कट्टर प्रतिद्वंद्विता नए सिरे से उभर सकती है। मलिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे वामपंथियों से चाय की दुकानों पर भी किसी तरह की गुफ्तगू न करें। किसी विषय पर उनसे बातचीत न करें। उन्होंने कहा कि कम से कम अगले साल होने वाले पंचायत चुनावों तक, और हो सके तो उसके बाद भी कार्यकर्ता उनकी इस सलाह का सख्ती से पालन करें।

माकपा ने मलिक की इस सलाह की कड़ी आलोचना की है। माकपा नेता मोहम्मद सलीम ने कहा कि तृणमूल के शासन में लोकतांत्रिक मूल्य रसातल में पहुंच गए हैं और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसे बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण, बांटनेवाला और निंदनीय है। सलीम ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी उस राज्य के सामाजिक तानेबाने को नष्ट करने का प्रयास कर रही है, जहां ग्रामीण संस्कृति जिंदा है और लोग जाति-धर्म और मतभेदों के बावजूद मिलजुल कर रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+