जेल से फोन, फेसबुक के जरिए जेल पर कराया हमला

pakistan
इस्लामाबाद। पाकिस्‍तान के पूर्व सैन्‍य प्रमुख परवेज मुशर्रफ की हत्‍या की कोशीश करने का दोषी पाये गये अदनान राशिद को छुड़ाने के लिए ही आतंकवादियों ने पाक जेल पर हमला किया था। सूत्रों के अनुसार ऐसी भी खबर आ रही है क‍ि उस समय दोषी अदनान राशिद मोबाइल फोन, फेसबुक और ब्लॉग के जरिये बाहरी दुनिया से जुड़ा था।

तालिबाद का आतंकवादी राशिद पख्‍मूनखवा प्रांत के केंद्रीय जेल में बंद था, जिसको छुड़ाने के लिए आतंकवादियों ने जेल पर धावा बोला और उसके साथ ही जेल में सजा काट रहे लगभग 380 कैदी भी फरार हो गये। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि राशिद को रिहा कराने के लिए ही आतंकवादियों ने जेल पर हमला किया था।

अदनान राशिद को पाकिस्‍तान की अदालत ने सन 2003 में परवेज मुशर्रफ की जान लेने की कोशीश करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। सूत्रों के अनुसार राशिद जेलों में भी मोबाइल का इस्‍तेमाल करता था। वह पाकिस्‍तानी वायु सेना में जूनियर टेक्‍नीशियन के पद पर था इस कारण उसको टेक्निकल अच्‍छा नालेज था।

ऐसा भी बताया जाता है कि जेल के भीतर से ही राशिद फेसबुक जैसी नेटवर्किंग साइटों और ब्लॉग पर भी सक्रिय रहा। वह अपने मोबाइल के जरिये जेल में बैठे बैठे लोगों के साथ संपर्क में रहता था। वह रिपोर्टरों को जेल में बैठे बैठे की सूचना भेजा करता था। हमला सीधे मौत की सजा सुन चुके कैदियों के बैरक पर ही हुआ। इससे ऐसी आशंका जताई जा रही है क‍ि राशिद उनके संपर्क में था। जिस बैरक पर हमला हुआ उसने मौत की सजा सुन चुके 21 कैदी बंद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+