आखिर नहीं आईँ मुख्यमंत्रियों की बैठक में ममता

सूत्र बता रहे है कि इस बाबत बंगाल प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचित कर दिया है। मुख्यमंत्री के बैठक में भाग नहीं लेने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पर इसे केंद्र के साथ ममता की बढ़ती दूरियों को जरूर देखा जा रहा है। वैसे भी दिनेश त्रिवेदी का कांग्रेस प्रेम भी ममता को कांग्रेस के प्रति अपनी धारणा बदलने पर मजबूर कर रहा है।
सूत्र बता रहे है कि आज ही गृह मंत्री पी चिदंबरम नक्सली समस्या पर मुख्यमंत्रियों के साथ अलग से बैठक कर सकते हैं जिसमें अमित मित्रा के साथ मुख्य सचिव और गृह सचिव राज्य का पक्ष रखेंगे। राइटर्स बिल्डिंग के सूत्रों के मुताबिक पिछले सप्ताह ही ममता ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के साथ दिल्ली में बैठक कर लौटी हैं इसलिए उन्होंने इस बार मित्रा को भेजने का निर्णय किया। केंद्र ने आंतरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था सहित नौ विषयों पर चर्चा करने को राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है। पांच मई को सिर्फ एनसीटीसी के मुद्दे पर बैठक होगी। आपको बता दें कि आंतरिक सुरक्षा पर होने वाली बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
