बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मीनाक्षी के मर्डर में मॉडल प्रीति अरेस्‍ट

Actress Murder
इलाहाबाद। आंखों में आसमान छू लेने का सपना और नाम के साथ सुपर स्‍टार जोड़ने का ख्‍वाब लिये नेपाल से मीनाक्षी थापा मायानगरी मुंबई आई थी। वह बेहद ही खुबसूरत थी और मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्‍म हीरोइन में उसे एक छोटा सा रोल भी मिल गया था। मगर उसकी सारी हसरतों को उसके ही दोस्‍तों ने खंजर घोप कर हमेशा के लिये बर्बाद कर दिया। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बॉलीवुड की एक जूनियर आटिस्‍ट प्रीति अलवीरा सुरीन और उसके ब्‍वॉयफ्रेंड अमित जायसवाल को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि अभिनेत्री से रुपये ऐंठने के लिए उसे भोजपुरी फिल्म में काम दिलाने के बहाने इलाहाबाद ले आया गया था। वहां असफल होने पर उसकी हत्या कर दी। धड़ को एक सेफ्टी टैंक और सिर को चलती बस से बाहर फेंक दिया। हालांकि, इलाहाबाद में कहां हत्या कर धड़ व सिर को फेंका गया, इस बारे में दोनों कुछ नहीं बता सके। पुलिस के आला अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभी तक इस मामले में कोई संपर्क नहीं किया है।

आपको बताते चलें कि नेपाल की रहने वाली मीनाक्षी थापा मुंबई में टीवी विज्ञापनों में काम करती थीं। उन्होंने छोटी फिल्म जीरो फोर जीरो में काम किया था। इसमें वह अभिनेत्री थीं। वह मुंबई के अंधेरी के अंबोली इलाके में रहती थीं। मार्च माह में वह गायब हो गई। उनके परिजनों ने 18 मार्च को अंबोली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला हाईप्रोफाइल था, इसलिए इसमें मुंबई क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया गया। इसी बीच पुलिस को पता चला कि मीनाक्षी के अमित कुमार जायसवाल व प्रीति एलविरा सूरी से करीबी संबंध थे।

दोनों की तलाश में पुलिस जुट गई और रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि मुंबई के धनाड्य इलाके अंधेरी में रहने के कारण वह मीनाक्षी को काफी अमीर समझते थे। उससे दोस्ती गांठ रुपये ऐंठने की योजना तैयार की। प्रीति एलविना सूरी ने उससे कहा कि वह उसे भोजपुरी फिल्म में काम दिला सकती है, इसके लिए इलाहाबाद चलना पड़ेगा। मीनाक्षी उसकी बात मान गई और फिर दोनों के साथ इलाहाबाद आ गई। यहां बातचीत के दौरान पता चला कि मीनाक्षी सामान्य परिवार की है।

उसके पास धन भी अधिक नहीं है। मीनाक्षी के ऊपर खर्च किए गए रुपये को प्रीति ने मांगा तो विवाद हो गया और फिर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मुंबई पुलिस की पूछताछ में दोनों ने यह भी बताया कि हत्या करने के बाद मीनाक्षी के सिर को धारदार हथियार से काटकर पन्नी में भरा गया और धड़ को एक सेफ्टी टैंक में फेंककर वह जंक्शन आने के लिए बस में सवार हो गए। बस से सिर को कहीं फेंक दिया। पुलिस ने जब उसने घटनास्थल के बारे में पूछा तो कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं बता सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+