काबुल पर अभी और भी हमले करेगा तालिबान

आतंकी संगठन तालिबान ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि अफगानिस्तान में आतंकवाद की फिर से शुरुआत हो चुकी है और यह तो महज शुरुआत है। दोपहर करीब 2:45 बजे तालिबान के कई लड़ाके एक साथ काबुल के विभिन्न इलाकों में निकल पड़े। ये आतंकी भारी गोला बारूद और बंदूकों से लैस हैं। पहला हमला नाटो के हेडक्वार्टर के पास हुआ। दूसरा ब्रिटिश दूतावास पर और फिर संसद भवन पर।
काबुल में कई जगह आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। संसद भवन के अलावा काबुल स्टार होटल में भी कई ताबिलबानी आतंकी घुस गये हैं, वहां भी मुठभेड़ जारी हैं। वहीं जलालाबाद में भी तालिबान के फिदाईन हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया।
अभी तक कहीं से भी किसी के मरने की खबर नहीं आयी है।
रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक हिमालय की पहाडि़यों पर सर्दी खत्म हो चुकी है और बर्फ बिघलने लगी हैं। जिस वजह से अब उन्हें हमला करने का अच्छा मौका मिल गया है। रक्षा विशेषज्ञ यह भी कह रहे हैं कि चूंकि नाटो अपनी सेना यहां से हटाने जा रही है, इसलिए तालिबानी उन्हें यह जताना चाहते हैं कि उनका अस्तित्व अभी खत्म नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications