कई दूतावासों सहित अफगानिस्‍तान संसद पर आतंकी हमला

Afghanistan Attack
अभी अभी यह खबर आ रही है कि अफगानिस्‍तान की राजधानी काबूल बम धमाकों से दहल उठी है। आतंकियों ने अफगानिस्‍तान के संसद को निशाना बनाया है। आतंकियों ने संसद पर रॉकेट से हमला किया है और संसद के अंदर घुस गये हैं। एएफपी न्‍यूज एंजेसी की मानें तो आतंकियों ने एक 4 स्‍टार होटल पर भी हमला बोल दिया है और पूरे होटल को अपने कब्‍जे में ले लिया है।

खबर यह भी आ रही है कि सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच पीछले एक घंट से मुठभेड़ जारी है। सूत्रों की मानें तो काबूल के 12 जगहों पर धमाका किया गया है। धमाके के अलावा आतंकियों ने गोलीबारी भी की है। आतंकियों ने रूस, ब्रिटेन और यूएस के एंबेसी पर भी हमला बोला है। जानकारी यह भी आ रही है कि होटल में आतंकी घुस गये है और वहीं से सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग कर रहे हैं।

अफगानिस्‍तान गृह मंत्रालय के प्रवक्‍ता सादिक ने बताया कि अमेरिका के दूतावास, संसद और एक 4 सितारा होटल में आतंकियों ने हमला किया है। वहीं अभी अभी खबर मिली है कि तालिवान ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली है। तालिवान ने कहा है कि उसने नाटो मुख्‍यालय पर भी हमला किया है। सादिक ने बताया कि होटल के अंदर आतंकी मौजूद नहीं है बल्कि वह होटल के उपर से गोलीबारी कर रहे हैं।

सादिक ने बताया कि जिस वक्‍त संसद पर हमला हुआ उस वक्‍त सत्र चल रहा था और सांसद अंदर मौजूद थे। फिलहाल किसी भी तरह की हानि की सूचना नहीं मिल सकी है। सादिक ने बताया कि मुठभेड़ में कुछ आतंकियों को मार गिराया गया और मुठभेड़ जारी है। अभी अभी यह खबर आ रही है कि अफगानिस्‍तान के जलालाबाद एयरपोर्ट पर भी फिदायनी हमला हुआ है।

पढ़ें- मुठभेड़ में बंदूक लेकर उतरे अफगानी सांसद | काबुल पर अभी और भी हमले करेगा तालिबान

अफगानिस्‍तान में जो आतंकी हमले हुए हैं उसकी जिम्‍मेदारी तालिबान ने लिया है। यह एक फिदायनी हमला है। इस बात की पुष्टि काबुल पुलिस के चीफ ने किया है। वहीं यह भी जानकारी मिल रही है कि मुठभेड़ में एक तालिबानी लड़ाके को मार गिराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+