'15 लाख का पर्स रखती हैं बहन मायावती'

Former chief minister of Uttar Pradesh Mayawati
लखनऊ। मायावती के सैंडल को लेकर हुआ विवाद तो आपको याद ही होगा मगर अब एक मायावती के पर्स को लेकर एक नया विवाद सामने आ गया है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती के पर्स की कीमत 15 लाख रुपये है। अखिलेश ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि मायावती जो पर्स लेकर घुमती हैं उसकी कीमत 15 लाख है।

मालूम हो कि अखिलेश यादव लखनऊ के आईटी कॉलेज के 125 साल पूरे होने पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश के साथ इस समारोह में उनकी पत्‍नी डिंपल भी मौजूद थी। अखिलेश ने कहा कि उनकी पूर्ववर्ती सरकार ने जहां देखा, वहां मूर्ति लगा दी। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी भी मूर्तियां लगा दी।

अखिलेश ने कहा कि मूर्तिकार ने मायावती की मूर्ति के साथ उनका पर्स भी बना दिया और पर्स की कंपनी का नाम भी उस पर लिख दिया। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी का पर्स वह लेकर चलती हैं उसकी कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होती है। उन्होंने कटाक्ष किया कि आप भरोसा रखिए मैं अपनी मूर्ति नहीं बनवाऊंगा क्योंकि भारतीय संस्कृति के अनुसार जिंदा लोगों की मूर्ति नहीं बनती। मालूम हो कि इससे पहले मायावती के सैंडल को लेकर एक बड़ा बखेड़ा खड़ा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+