बेटे की चाहत में गर्भवती पत्‍नी सहित 3 बेटियों को दिया जहर

West Bengal Map
कोलकाता। एक पिता को बेटे की चाह थी। उसकी पत्‍नी सात माह की गर्भवती भी थी मगर उसने उसे जहर देकर मार दिया। इतना ही नहीं पत्‍नी के साथ ही साथ उसने अपनी तीन बेटियों को भी जहर दे दिया। घटना के प्रकाश में आने के बाद स्‍थानीय लोगों ने उस व्‍यक्ति को बुरी तरह मारापीटा जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्ट के लिये भेज दिया है।

मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख देने वाली यह वारदात पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में हुई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय बरकत अली ने अपनी पत्‍नी व तीन बेटियों की जहर देकर हत्या कर दी। इस घटना से नाराज लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की, जिससे बाद में उसने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला को सात महीने का गर्भ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरकत अली अक्सर अपनी पत्‍नी से झगड़ता था और बेटियों को जन्म देने की वजह से उसे पीटता था।

एक पड़ोसी ने बताया कि वह तीन बेटियों को जन्म देने के कारण पत्‍नी के साथ मारपीट करता था और चौथी संतान के रूप में बेटी को जन्म देने पर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी देता था। पड़ोसी ने बताया कि अली ने खुद भी जहर खाया था लेकिन उसकी मौत नहीं हुई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने अली को बुरी तरह पीटा था, जिससे उसे गम्भीर चोटें आईं। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+