सिर्फ 4 घंटे में निर्मल बाबा के खाते में जमा हुए 15 करोड़ रुपये

अखबार ने यह दावा किया है कि सिर्फ 12 अप्रैल यानि कि कल निर्मल बाबा के खाते में 14 करोड़ 93 लाख 50 हजार 913 रुपए 89 पैसे जमा किए गए हैं। यह सारे पैसे सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर एक बजे तक जमा किया गया है। सीधे शब्दों में कहें तो महज चार घंटे के भीतर निर्मल बाबा के खाते में लगभग 15 करोड़ रुपये जामा किये गये हैं। पूरे दिन की बात करें तो शाम तक कुल 16 करोड़ जमा किए गए।
अखबार ने इस बात का दावा किया है कि यह रकम निर्मल दरबार नामक खाते में जमा किए गए। एक और बैंक में बाबा के नाम पर 25 करोड़ की एफडी है। अखबार के मुताबिक निर्मल बाबा खुद दो तरह के खातों का संचालन करते हैं। एक बैंक खाता अपने नाम निर्मलजीत सिंह नरूला और दूसरा खाता निर्मल दरबार के नाम से हैं। निर्मल दरबार के खातों में भक्तों के रुपया जमा कराये जाने के बाद बाबा उसे अपने खाते में ट्रांसफर कर देते हैं। अखबार ने यह भी जानकारी दी है कि निर्मल बाबा ने अपनी पत्नी सुषमा नरूला को नॉमिनी बनाया है। बाबा ने अपने इसी बैंक में जमा रुपयों में से मार्च के पहले हफ्ते में 53 करोड़ रुपये एक निजी बैंक में ट्रांसफर कर दिये। मार्च में ही नीलम कपूर के नाम से 1 करोड़ 60 लाख रुपये ट्रांसफर किये गये।












Click it and Unblock the Notifications