माया के सभी प्रोजेक्ट बंद करने की तैयारी में अखिलेश

इन योजनाओं के बदले सभी विभागों ने पांच-पांच नयी योजनाओं के नाम भी मांगें हैं। मुख्यसचिव जावेद उस्मानी ने आवास विभाग, नगर विकास विभाग, सिंचाई विभाग, ऊर्जा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग सहित अन्य तमाम विभागों की उच्चस्तरीय बैठक में इन विभागों से पांच-पांच नयी योजनाओं के नाम मांगे हैं! अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सभी विभागों को अपने यहां नयी योजनाएं पूर्व की बसपा सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को बंद करके शुरू करना होगा। इसके लिए इन सभी विभागों को बसपा सरकार की प्राथमिकता वाली उन योजनाओं का भी नाम देना होगा, जिन्हे बंद किया जा सकता है।
सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार की माली हालत को देखते हुए मुख्यसचिव जावेद उम्मानी कोई नया वित्तीय भार बढ़ाने की बजाय पुरानी योजनाओं को बंद करके नयी सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को शुरू कराना चाहते हैं। ऐसे में पुरानी योजनाओं के बंद होने से जो अतिरिक्त बजट विभागों के पास बचेगा, उसी से नयी सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को शुरू कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications