आरुषि केस: फरार नुपुर को सुप्रीम कोर्ट ने भी नहीं बक्‍शा

Nupur Talwar, Aarushi
नई दिल्‍ली/लखनऊ। आरुषि और हमेराज डबल मर्डर में अब आरुषि की मां नुपुर तलवार पर बेटी की हत्‍या करने का शह गहराने लगा है। वो ऐसे कि सीबीआई ने जैसे ही गैरजमानती वॉरंट जारी किया वैसे ही नुपुर फरार हो गई।

दोपहर 1 बजे का अपडेट:

नुपुर तलवार की मां ने वकील के साथ एक दूसरी याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की जिसमें कहा कि नुपुर फरार नहीं हैं, अगर कोर्ट कहे तो वो 2 बजे कोर्ट में हाजिर हो सकती हैं। इस पर कोर्ट ने उनकी याचिका स्‍वीकार कर ली और सुनवाई कल करने की बात कही। इस याचिका का स्‍वीकार किये जाने का मतलब यह नहीं है कि नुपुर की गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगायी है, यानी सीबीआई अपनी खोज जारी रखेगी और अगर नुपुर सीबीआई के हथ्‍थे चढ़ गईं तो उन्‍हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

सुबह 11 बजे की खबर-

यूं कहिये कि अब नुपुर को बचने का कोई और रास्‍ता नहीं सूझ रहा है। वहीं नुपुर के वकील ने जब सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत के लि अर्जी दाखिल की तो वो भी खारिज कर दी गई। यानी अब शीर्ष अदालत भी नुपुर को बक्‍शने वाली नहीं है।

सीबीआई की कई टीमें दिल्‍ली और एनसीआर में नुपुर की खोज करने निकल चुकी हैं। सीबीआई की अलग-अलग टीमें मध्‍य दिल्‍ली, दक्षिण दिल्‍ली, पूर्वी दिल्‍ली, नोएडा और गाजियाबाद में तलवार के संदिग्‍ध ठिकानों पर छापे मार रही है। सीबीआई ने उनके कई रिश्‍तेदारों के घरों पर भी छापे मारे हैं।

इससे पहले बुधवार को गैर जमानती ववारंट जारी होने के बाद आनन-फानन में सीबीआई टीम नुपुर को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची लेकिन उसे खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि यह कहा गया कि एक दूसरी टीम उनके दूसरे ठिकाने की ओर निकली है जिसके बारे में कोई खबर पता नहीं चली।

सीबीआई काफी पहले से इस वारंट की मांग कर रही थी जो उसे बुधवार की दोपहर प्राप्त हो गया। गैर जमानती वारंट मिलने के साथ ही सीबीआई की दो टीमें नुपुर की गिरफ्तारी के लिए निकल पड़ी। पहली टीम हौज खास स्थित उनके आवास पर पहुंची लेकिन वहां दरवाजा बंद मिला। निराश सीबीआई अधिकारी वापस लौट ही रहे थे कि बिल्डिंग के ऊपर से कुछ आवाजें आयीं जिसके बाद अधिकारी वापस ऊपर गए लेकिन दोबारा भी उनके हाथ कुछ नहीं लगा।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार देर शाम तक सीबीआई नुपुर तलवार का पता नहीं लगा सकी थी। हालांकि सीबीआई की दूसरी टीम के बारे में अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए। सूत्रों का कहना है कि दूसरी टीम नुपुर तलवार के उन ठिकानों पर छापे मार रही है जहां उनके होने का अंदेशा है। फिलहाल देर शाम तक सीबीआई नुपुर का पता नहीं लगा सकी। उधर यह कहा जा रहा है कि नुपुर तलवार खुद को कानूनी दांवपेच से बचाने के लिए अण्डरग्राउण्ड हो गयीं हैं ताकि इस दौरान व अपने कानूनी सलाहकारों से परामर्श कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+