जनरल शायद ही मात दे पाएंगे तेजिंदर सिंह को

Army Chief General VK Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। आखिर घटना के दो साल बाद सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह के खिलाफ अपनी शिकायत सीबीआई के पास दर्ज करा दी है। हालांकि सीबीआई के सूत्र बता रहे हैं कि इसके साथ ही उन्होंने इस बाबत कुछ दस्तावेजी सबूत भी सौंपे हैं पर इन सबूतों के आधार पर तेजिंदर सिंह को जनरल मात दे पाएंगे इसमें संदेह है। वैसे सीबीआई आज इस शिकायत पर अपना फैसला करेगी कि तेजिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर करे या नहीं।

सीबीआई के सूत्रों ने बताया सेना के एक अधिकारी ने सेनाध्यक्ष की ओर से लिखित शिकायत सीबीआई को सौंपी। इसमें सेनाध्यक्ष ने बताया है कि किस तरह तेजिंदर सिंह सितंबर 2010 में उनसे मिलने आए थे और इस मुलाकात के दौरान उन्होंने 600 टाट्रा ट्रकों की खरीद को हरी झंडी देने के एवज में 14 करोड़ रु. की रिश्वत की पेशकश की थी। तेजिंदर सिंह द्वारा आरोपों को नकारे जाने के बाद सेनाध्यक्ष ने अपने दावे की पुष्टि के लिए सीबीआई को कुछ दस्तावेजी सबूत भी भेजे हैं। वैसे तो सीबीआई इन सबूतों के बारे में खुलकर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है, पर उसने इतना साफ कर दिया है कि इनमें कोई भी सबूत आडियो और वीडियो के रूप में नहीं है। सेनाध्यक्ष के सबूतों के बारे में पूछे जाने पर एक वरिष्ठ ने कहा कि ये तेजिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए भी पर्याप्त नहीं हैं। पर इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+