आरुषि की मां नुपुर के खिलाफ गैरजमानती वॉरंट जारी

गत 14 मार्च को सीबीअई कोर्ट ने नुपुर से 30 दिन के अंदर अदालत में पेश होने को कहा था, लेकिन यह तर्क देकर कि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और बार-बार उन्हें वहां जाना पड़ता है, नुपुर अदालत नहीं पहुंचीं। आज जब मामले की सुनवाई होनी थी तब भी नुपुर नहीं आयीं, हालांकि आरुषि के पिता राजेश तलवार अदालत में मौजूद थे।
नुपुर के कोर्ट में नहीं पहुंचने पर सीबीआई ने कोर्ट से मांग की है कि वो नुपुर के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी करने की मांग की, जिस पर कोर्ट ने हामी भर दी। अदालत ने आदेश दे दिये हैं, यानी सीबीआई अब कभी भी नुपुर को सलाखों के पीछे डाला सकती है।
ज्ञात हो कि मई 2008 में 14 वर्षीय आरुषि तलवार की उसी के घर में हत्या कर दी गई थी। मध्य रात्रि हुई हत्या के वक्त सिर्फ तलवार दंपत्ति ही घर में मौजूद था। आरुषि का शव मिलने के दूसरे दिन छत पर उसके नौकर हेमराज की लाश मिली थी, वो भी जो दो दिन से छत पर सड़ रही थी। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन सबकी जमानत हो गई और कई बरी हो गये। यूं कहिये कि पिछले चार साल से यह मामला सीबीआई के लिए एक पहेली बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications