बेमौसम बरसात, जान के साथ फसलों को भी नुकसान

अंधड़ से होर्डिग, बैनर और टिन उड़ गई। यमुनानगर में मात्र 15 मिनट तक आई तेज आंधी और बूंदाबांदी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भिवानी में तेज अंधड़ से बिजली के दर्जनों खंभे व सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए और इसी के साथ शहर की बिजली गुल हो गई। शांति नगर में मजदूर का आशियाना गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय मकान में कोई नहीं था। कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए। सिरसा में मंगलवार दोपहर अचानक आई आंधी के बाद काले बदरा छा गए। इससे खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल की सलामती को लेकर किसान चिंतित हो उठा।












Click it and Unblock the Notifications