अफगानिस्तान में बम धमाका, 11 की मौत
काबुल।
अफगानिस्तान के पश्चिमी शहर हेरात में स्थानीय सरकार के एक इमारत की परिसर में दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से भरा अपना वाहन उड़ा दिया। इस हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 22 अन्य घायल हो गए। हेरात प्रांतीय पुलिस के प्रमुख जनरल सैयद आगा साकिब ने बताया कि गुजारा जिले में जिला पुलिस मुख्यालय की इमारत के बाहर आत्मघाती हमलावरों ने अपनी गाड़ी उड़ा दी। id="toptextpromo">वहां
बहुत सारे लोग खड़े थे। गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा, दो हमलावर एक कार चला रहे थे। कार विस्फोटकों से भरी थी। हमलावर हेरात प्रांत के गुजारा जिले में घुसना चाहते थे। लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक दिया। जब उन्हें रोका गया तब उन्होंने अपनी कार उड़ा दी जिससे 11 लोग मारे गये और 22 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में आठ नागरिक और तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वहीं
घायलों में बच्चे और महिलाएं हैं। साकिब ने कहा कि घटनास्थल पर खड़े नागरिक जिला प्रमुख से अपनी समस्याओं और दूसरे मुद्दों को लेकर मिलने के लिए अंदर जाने का इंतजार कर रहे थे। अभी किसी ने भी हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली थी लेकिन इस तरह के हमले तालिबान की पहचान हैं। तालिबान कारों के द्वारा इस तरह के आत्मघाती हमलौं को अंजाम देता आया है।











Click it and Unblock the Notifications