हाईफाई सेक्स रैकेट का खुलासा, फिल्म एक्ट्रेस तारा चौधरी गिरफ्तार

सात साल के इस सफर में कब क्या हुआ इसकी कहानी तो शायद धीरे-धीरे साममे आए, लेकिन दक्षिण भारत की गुमनाम सी अभिनेत्री तारा चौधरी की गिरफ्तारी ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। पुलिस ने तारा चौधरी को हैदराबाद के पॉश इलाके बंजारा हील्स से गिरफ्तार किया है। आपको बताते चलें कि तेलगु के कई सुपर स्टार इसी इलाके में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक तारा चौधरी ने पूरे रैकेट को हाइटेक तरीके से चलाने का इंतजाम कर रखा था।
पुलिस के मुताबिक राजेश्वरी के नए नाम के साथ इस नेटवर्क का खुलासा एक पीड़ित ने किया। तारा चौधरी की असली पहचान राजेश्वरी के नाम से है। आंध्रप्रदेश के प्राकासम जिले की रहने वाली राजेश्वरी फिल्म स्टार बनना चाहती थी। कुछ छोटी बजट की फिल्मों में काम मिला भी लेकिन करियर आगे नहीं बढ़ सका। जेल जाते वक्त तारा चौधरी ने इस पूरे मामले को खुद के खिलाफ साजिश बताया।
कोर्ट ने तारा चौधरी को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। तारा की डायरी, हैदराबाद की बड़ी हस्तियों के नाम और उसके बयान की हकीकत सामने आना अभी बाकी है। मालूम हो कि यह कोई पहली ऐसी वारदात नहीं है जब साउथ फिल्म एक्ट्रेस की गिरफ्तारी देह व्यापार के आरोप में हुई हो। इससे पहले भी बैंगलूरू में एक होटल से दो फिल्म अभिनेत्रियों को जिस्मफरोशी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications