स्पिरूलीना से संवर जाएगी गरीब बच्चों की जिंदगी

भारत में स्पिरूलीना की कैंडी (कुल्फी, चॉकलेट या चिक्की के रूप में) को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में स्थित दो हजार आदिवासी बच्चों पर आजमाया गया और इसका सकारात्मक असर देखा गया। इससे वैज्ञानिक उत्साहित हैं। चाइल्ड फंड इंडिया (सीएफआई) के राष्ट्रीय निदेशक डोला महापात्र के अनुसार, अध्ययन के दौरान बच्चों के दो समूह बनाए गए। एक समूह को ‘स्पिरूलीना कैंडी’ दी गई और दूसरे समूह को दैनिक भोजन। नियमित रूप से स्पिरूलीना का सेवन करने वालों की सेहत (कद और वजन) में दूसरे समूह के बच्चों के मुकाबले उत्साहजनक सुधार दिखा। महापात्र के अनुसार अध्ययन से स्पष्ट है कि स्पिरूलीना के प्रयोग को देश के आदिवासी इलाकों में बड़े पैमाने पर दीर्घ काल के लिए चलाया जाना चाहिए। सीएफआई जल्दी ही ‘स्पिरूलीना’ के प्रयोग का दूसरा चरण उदयपुर (राजस्थान) के आदिवासी इलाकों में करने की तैयारी कर रहा है। जानी-मानी न्यूट्रिशियनिस्ट इशी खोसला कहती हैं कि स्पिरूलीना सुरक्षित, पौष्टिक और सस्ता आहार है। खास तौर पर आदिवासी इलाकों में बहुत कारगर।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र ने 1974 में ही स्पिरूलीना को धरती के लिए ‘भविष्य का सर्वश्रेष्ठ आहार’ घोषित कर दिया था। इस शैवाल में करीब 60 फीसदी प्रोटीन होता है। 80 और 90 के दशक में नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने अपने प्रयोगों के बाद कहा था कि लंबे समय के अंतरिक्ष कार्यक्रमों के दौरान अगर भोजन की समस्या से निपटना है, तो स्पिरूलीना मददगार हो सकता है क्योंकि इसे अभियानों के दौरान भी उगाया जा सकता है। यूनिसेफ के अनुसार भारत में चार वर्ष से कम उम्र के 60 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार हैं और दुनिया में कुपोषण के शिकार तीन बच्चों में से एक बच्चा भारत का है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications