जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त 6 बारगर्ल्स गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने छापा मारकर 26 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में 6 बार गर्ल और 17 ग्राहक हैं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि उसके मुखबिर ने सूचना दी कि ताड़देव इलाके में स्थित एक बार में जिसमफरोशी का कारोबार जोरो से चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने फौरन छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही मुंबई पुलिस ने कोलाबा में एक बार पर छापा मारकर आठ बार बालाओं समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की गिरफ्त में आई महिलाओं में चार जर्मनी की थी। जिन्हें प्रिवेंशन ऑफ ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। बार पर छापे मारी के दौरान लाखों रुपये नगद मिले थे। इस केस में भी बार की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications