नकल कराने से मना करने पर टीचर पर चढ़ा दी कार, मौत

बताते चलें कि हरसाना कलां गांव निवासी मुकेश कुमार शहर के रामजस स्कूल में हिंदी के लेक्चरर पद पर कार्यरत थे। वह बृहस्पतिवार को देर शाम सात बजे अपने घर जा रहे थे। जब वे लहराड़ा गांव के पास पहुंचे थे कि इसी दौरान बगैर नंबर की सेंट्रो कार से गांव हरसाना कलां निवासी विक्रम व गढ़ी बिंदरौली निवासी हरिओम उसके पास आए और उसे रोककर हरियाणा ओपन की परीक्षा में अपने साथी को नकल कराने के लिए कहा था। मुकेश ने नकल कराने से मना कर दिया था।
उससे भन्नाए युवकों ने मुकेश पर अपनी कार चढ़ा दी। मुकेश को अधमरा कर सड़क पर लहुलूहान छोड़कर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए थे। परिजनों ने मुकेश को गंभीर हालत में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां शनिवार को देर रात उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सिपुर्द कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications