दिल्ली के दिल पर फिर राज करने की तैयारी में भाजपा

BJP Flag
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के दिल पर फिर राज करने की तैयारी में भाजपा है। इसलिए एमसीडी चुनाव के लिए जारी अपने घोषणापत्र में सोशल सिक्युरिटी कार्ड को पहले नंबर पर रखा है। साथ ही दिल्ली के विकास तथा लोगों के लिए जो पहली पारी में योजनाएं तैयार की थीं, उन्हें दूसरी पारी में भी और बेहतर तरीके से पूरा करने का वादा किया गया है। एमसीडी चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने आठ पेज का घोषणा पत्र जारी किया।

इसमें शुरू के छह पेज में अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान जो उपलब्धियां हासिल की उनका ब्योरा दिया गया है। आखिरी दो पेज में जो प्रतिबद्धताएं आगे निभाने का विचार किया है, उनका जिक्र किया है। एमसीडी के कामकाज में और पारदर्शिता व जवाबदेही लाने की बात कही है। यह वादा भाजपा ने जरूर किया है कि जनता ने दोबारा मौका दिया तो अगले पांच साल तक न कोई नया कर जनता पर थोपेंगे न ही मौजूदा कर में कोई बढ़ोतरी करेंगे।

दिल्ली प्रभारी वेंकेया नायडू ने नवगठित होने वाली पूर्वी, उत्तरी व दक्षिणी एमसीडी के लिए संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने दिल्ली सरकार के हवा हवाई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अनाधिकृत कालोनियों को दिल्ली सरकार ने चुनावी वर्ष 2008 में प्रोविजनल सर्टिफिकेट बांटे थे। वे आज तक ओरिजनल में तब्दील नहीं हो पाए। पांच साल पहले गरीबों के लिए 60 हजार फ्लैट तैयार होने की बात मुख्यमंत्री ने कही थी। यह बात झूठी साबित हुई। उन्होंने भाजपा शासित एमसीडी के कार्यकाल में समग्र विकास की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+