बिहार में यात्री बस पलटी, 8 की तत्काल मौत

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में 75 से 80 मजदूर सवार थे। सवार सभी यात्री कोरियापट्टी से सहरसा जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 76 पर जदिया गांव के समीप सड़क के किनारे बने गड्ढे में बस पलट गयी। रात में हुई इस दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एंव बचाव कार्य चलाया गया।
रास्ते में घना अंधेरा होने के कारण चालक को बड़ा गड्ढा दिखाई नहीं दिया, और बस का टायर उस गड्ढे में फंस गया जिसके कारण बस पलट गयी। दुर्घटना स्थल पर घना अंधेरा होने के कारण बस के नीचे दबे यात्रियों को निकालने में खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुपौल के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सोमवार को बताया कि अब तक आठ यात्रियों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस सूत्रों के बताया की सभी घायलों को पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन अभी भी दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद बस के चालक और सहचालक फरार बताये जा रहे है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
