लखनऊ में भड़ लगाने के बजाये 2014 की तैयारी करें सपा कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी पहले जनपदीय स्तर के अधिकारियों से मिलकर जन समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। जब वहां समाधान न हो तभी लखनऊ आयें। शिवपाल यादव ने पार्टी मुख्यालय पर आये सैकड़ों कार्यकर्ताओं को यह नसीहत दी और अनुशासन का पाठ पठाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी
और कई कार्यकर्ताओं को समझाया कि इन तमाम समस्याओं का निराकरण वह जनपद से भी कर सकते थे, उन्हें यहां आने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि जनता ने सपा की सरकार बनवायी है इसलिए पार्टी का कर्तव्य है कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाये। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं के निदान के लिये त्वरित कार्रवाई की जायेगी। श्री यादव ने कहा कि बसपा सरकार में बड़े पैमाने पर लोगों का उत्पीडऩ हुआ। समाज का हर वर्ग उसका शिकार रहा है। यही नहीं लगभग एक लाख सपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया गया।
उन्होंने दोहराया कि प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी की भारी बहुमत की सरकार बनाकर जो भरोसा किया है उस पर खरा उतरना है। सरकार हर कीमत पर चुनाव घोषणा पत्र के वायदे पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि सपा ने प्रदेश में तो जीत हासिल कर ली है लेकिन अब 2012 के मिशन को पूरा करना है। संगठन के लोगों को अब मिशन 2014 की सफलता के लिये डट जाना होगा।
कार्यकर्ता-पदाधिकारी अब अपने जनपदों में जाकर जनता को पार्टी की नीतियों-कार्यक्रमों तथा सरकार के जनहित निर्णयों की जानकारी दें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें।












Click it and Unblock the Notifications