पहले मां और अब पिता की भी कर डाली हत्‍या

Murder
जौनपुर। दो वर्ष पहले मां की हत्या करने वाले कलियुगी बेटे ने कल देर रात पिता को भी मौत के घाट उतार दिया। पिता की हत्या करने के बाद हत्यारे ने भागने का प्रयास किया लेकिन गांव वालों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर चुका है।

जौनपुर में मछलीशहर के बामी गांव का रहने वाला छेदी लाल सिंह(25) ने दो वर्र्षपूर्व अपनी मां की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा था लेकिन सबूतों की कमीं होने के कारण उसे अधिक समय तक जेल में नहीं रखा जा सका। जेल से छूटकर आने के बाद वह आए दिन अपनी पत्नी व पिता से मारपीट करता रहता था।

एक दिन उसने अपने पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। अपने ऊपर हमला होने से डरी पत्नी अपने मायके जाकर रहने लगी। इसी बात से नाराज छेदी लाल आए दिन अपने पिता से झगड़ा किया करता था।

कल उसने अपने पिता से पत्नी को मायके से लाने को कहा। पिता ने पत्नी को लाने से मना कर दिया। पिता द्वारा पत्नी को लाने से मना किए जाने से नाराज छेदी लाल ने पिता पर हमला कर दिया और उनकी जमकर पिटाई की। पिता उदयराज सिंह किसी प्रकार जान बचाकर घर से बाहर भागे तो गांव वालों ने बीच बचाव कर उन्हें बचा लिया।

मामला शांत होने के बाद छेदी शराब पीने चला गया। देर रात वह शराब पीकर लौटा और फिर पिता से कहासुनी होने लगी। बात बढऩे पर उसने ईंट से कुचल कर पिता को मार डाला। घर से चिल्लाने की आवाजें आने पर गांव वाले उदयराज के घर की ओर दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

पिता की हत्या करने के बाद छेदी घर से भाग निकला लेकिन गांव वालों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसने अपनी मां की भी हत्या कर दी थी तथा एक साल पहले तेज हथियार से पत्नी को भी घायल कर दिया था जिस कारण पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+