अवाम की नजर में कद बढ़ाना चाहते हैं जरदारी

पाकिस्तान के सियासी हलकों में इस दौरे को जरदारी के खिलाफ पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई से बने माहौल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारों के मुताबिक़ अमेरिका से रिश्ते बिगड़ने के बाद जरदारी अवाम की नजर में ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि पाकिस्तान के रिश्ते सभी मुल्कों से खराब नहीं हैं। वो ये भी दिखाना चाहते हैं कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी भारत से रिश्ते सुधारने की लगातार कोशिश कर रहा है।
ऐसा करके जरदारी पाकिस्तान में खुद को और अपनी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को मज़बूत बनाना चाहते हैं। जानकारों की राय में पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के रुख की वजह से आने वाले दिनों में जरदारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन हालात में अगले चुनावों में उनकी पार्टी को नुकसान भी हो सकता है। यही वजह है की जरदारी भारत के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश का श्रेय लेना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications