आसिफ अली जरदारी का लंच मेन्यू

जी हां, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बीच मुलाकात होगी। बातें होंगी और लजीज व्यंजनो का दौर भी चलेगा। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके स्वागत में लंच रखा है। इस लंच में वेज और नॉन-वेज दोनों तरह के व्यंजन होंगे।
वेज खाने में कोल्ड मेलन, मिंट सूप, सरसों के फूल, सब्ज शामी कबाब, मिनी मसाला डोसा, तोरी भुजिया, पनीर जलफ्राजी, मकई पालक, भिंडी कुरकुरी, अवैल, मूंग दाल तड़का, सब्ज बिरयानी, रोटी, ब्लूबेरी मूज, गुड़ का संदेश, फिरनी, ताजे फल और चाय कॉफी शामिल है।
वहीं, नॉन वेज खाने में कोल्ड मेलन, मिंट सूप, जैतूनी मुर्ग सींक, गोश्त बर्रा कबाब, मिनी मसाला डोसा, करेली दाल गोश्त, मुर्ग कोफ्ता मखनी, सिकंदरी खुश्क रान, अवैल और कच्ची गोश्त बिरयानी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications